नोटपैड क्या है ( What is Notepad )

 नमस्कार दोस्तो Apna Computer Gyan में आप सभी का स्वागत है।

आज कि इस पोस्ट में हम नोटपैड के बारे में जानेंगे कि नोटपैड क्या है और इसका कैसे उपयोग किया जाता है।

नोटपैड क्या है 

  1. नोटपैड एक टेक्स्ट एडिटर सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग टेक्स्ट फाइल लिखने के लिए किया जाता है
  2. नोटपैड में सेव फाइल का एक्सटेंशन कोड .txt होता है।
  3. नोटपैड एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग विशेष प्रकार के लैंग्वेज कोड लिखने के लिए किया जाता है जैसे कि Html code, CSS code etc.

नोटपैड ओपेन कैसे करे 

नोटपैड को कंप्यूटर में तीन तरह से ओपेन किया जा सकता है।
  1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करके सर्च बार में नोटपैड टाइप करे और नोटपैड टाइप करने के बाद की-बोर्ड से इंटर key दबाए की-बोर्ड से इंटर key दबाने पर नोटपैड ओपन हो जायेगा ।
  2. नोटपैड को ओपेन करने का दूसरा तरीका रन कमांड से है जिसके लिए सबसे पहले key board से Window+R  key दबाए फिर नोटपैड टाइप करे और इंटर key दबा दे ऐसा करने पर नोटपैड ओपन हो जायेगा।

  3. कंप्यूटर में नोटपैड को ओपेन करने का तीसरा तरीका यह है कि सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करे और फिर all programm वाले ऑप्शन पर क्लिक करे ऐसा करने पर आपको accessoriess का ऑप्शन मिलेगा फिर accessoriess वाले ऑप्शन पर क्लिक करे और फिर notepad पर क्लिक करे ऐसा करने पर नोटपैड ओपन हो जायेगा।

नोटपैड का इंटरफेस 

  • कंप्यूटर में नोटपैड ओपेन करने पर नोटपैड में सबसे ऊपर टाइटल बार होती है जिस पर डिफॉल्ट रूप से अनटाइटल्ड नोटपैड लिखा होता है।
  • नोटपैड में टाइटल बार के जस्ट नीचे मेनू बार होती है जिसमे पांच tabs होते है।

  1. फाइल 
  2. एडिट
  3. फॉर्मेट
  4. व्यू
  5. हेल्प

  1. फाइल tabs -   file tabs में निम्न ऑप्शंस होते है ।

  • न्यू (New) - इस ऑप्शन का उपयोग एक नई फाइल या पेज लेने के लिए किया जाता है क्योंकि जब भी हम कंप्यूटर पर जिस पेज पर काम कर रहे होते है तो उस पेज के गलत हो जाने पर या भर जाने पर हमे एक नए पेज कि जरूरत होती है तब इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।

  • ओपन (Open) - इस ऑप्शन का उपयोग नोटपैड में पहले से सेव फाइल को ओपेन करने के लिए किया जाता है।

  • सेव (Save) - इस ऑप्शन की मदद से हम नोटपैड में किसी भी फाइल को सेव कर सकते है।

  • सेव एज (Save as) - नोटपैड में पहले सेव फाइल को दुबारा अन्य नाम से और अन्य लोकेशन पर  जैसे डॉक्यूमेंट, डाउनलोड आदि पर सेव करने के लिए सेव एज ऑप्शन का उपयोग करते है।

  • पेज सेटअप (Page setup) - इस ऑप्शन का उपयोग पेज के चारो तरफ से मार्जिन सेट करने के लिए और पेज का साइज और ओरिएंटशन चेंज करने के लिए किया जाता है।
  • प्रिंट (Print) - इस ऑप्शन का उपयोग नोटपैड फाइल को प्रिंटर से प्रिंट करने के लिए किया जाता है सबसे पहले कंप्यूटर से कनेक्टेड प्रिंटर सिलेक्ट करे और फिर no. of copies लिखे कि नोटपैड में सेव फाइल कि प्रिंटर से कितनी कॉपी निकलनी है। और प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक कर दे
  • एक्जिट (Exit) - इस ऑप्शन पर क्लिक करके हम इस ऑप्शन कि मदद से हम नोटपैड कि खुली करंट विंडो को बंद कर सकते है । 


2. एडिट (Edit) - एडिट के अंतर्गत निम्न ऑप्शन आते है।

  • अनडो (Undo) - नोटपैड में काम करते समय यदि कोई मैटर , नाम , अक्षर  या शब्द गलती से डिलीट हो जाता है तो उस मैटर ,नाम ,अक्षर या शब्द की पुनर्प्राप्ति के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।
  • कट (Cut) - इस ऑप्शन का उपयोग सिलेक्टेड मैटर को कट करने के लिए किया जाता है।
  • कॉपी (Copy) - इस ऑप्शन का उपयोग सिलेक्टेड मैटर को कॉपी करने के लिए किया जाता है।
  • पेस्ट (Paste) - कट और कॉपी किए गए मैटर को किसी दूसरी जगह पर पेस्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।
  • डिलीट (Delete) - नोटपैड में सिलेक्टेड मैटर को डिलीट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते है।
  • फाइंड (Find) - नोटपैड में लिखे हुए मैटर में किसी शब्द, अक्षर या नाम को फाइंड यानी खोजने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।

  • फाइंड नेक्स्ट (Find Next) - इस ऑप्शन का उपयोग किसी अक्षर,शब्द,नाम को एक जगह से खोजने के बाद दूसरी जगह पर खोज कर हाईलाइट करने के लिए किया जाता है।
  • रिप्लेस (Replace) - इस ऑप्शन का उपयोग नोटपैड में किसी अक्षर,शब्द या किसी नाम के जगह पर दूसरा अक्षर,शब्द या नाम लिखने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।
  • गो टू (Go To) - नोटपैड फाइल में एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए Go To ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।
  • सिलेक्ट ऑल (Select All) - नोटपैड के पेज पर लिखे हुए पूरे मैटर या टेक्स्ट को एक बार में सिलेक्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।
  • टाइम/डेट ( Time/Date) - कम्प्यूटर में लगे टाइम और डेट को नोटपैड फाइल में लगाने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते है। जिससे कि हमे यह पता चल सके कि यह नोटपैड फाइल किस समय पर और किस तारीख को बनाई गई है।

3. फॉर्मेट (Format) - फॉर्मेट टैब्स के अंतर्गत निम्न ऑप्शन होते है।

  • Word Wrap - इस ऑप्शन का उपयोग नोटपैड में जब किया जाता जब नोटपैड में कोई भी टेक्स्ट लिखते समय वह एक सिंगल लाइन में लिखता जाता है तब word Wrap ऑप्शन पर क्लिक करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

  • फॉन्ट (Font) - नोटपैड में इस ऑप्शन का उपयोग टेक्स्ट के फॉन्ट की साइज को बढ़ाने के लिए और फॉन्ट की स्टाइल को चेंज करने के लिए और टेक्स्ट के फॉन्ट को बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन करने के लिए किया जाता है
  • 4. व्यू (View) -  इसके अंतर्गत निम्न ऑप्शन आते हैं ।
  • स्टेटस बार (Status Bar) - नोटपैड में स्टेटस बार को हाइड और शो करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है यानी  स्टेटस बार ऑप्शन पर क्लिक करके नोटपैड में स्टेटस  बार को हाइड और  शो किया जा सकता है।      
5.  हेल्प (Help) - इस टैब्स केे अंतर्गत निम्न ऑप्शन आते है।
  • व्यू हेल्प (View Help) - नोटपैड में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है और  नोटपैड में हेल्प विंडो को ओपेन करने के लिए व्यू हेल्प ऑप्शन पर क्लिक करे ।

  • About Notepad - नोटपैड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ