DOS ( Disk Operating System) - डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम - जाने बिलकुल आसान भाषा में

 

DOS


ऑपरेटिंग सिस्टम किसे कहते है –

ऑपरेटिंग सिस्टम को कंप्यूटर कि आत्मा कहते है क्योकि बिना ऑपरेटिंग सिस्टम के हम कंप्यूटर को चलाने के बारे में अधिक कल्पना भी नही कर सकते है |

ऑपरेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेर है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेर पार्ट को मैनेज करता है और प्रत्येक कंप्यूटर में एप्लीकेशन को चलाने के एक ऑपरेटिंग सिस्टम कि आवश्यकता होती है |


DOS ( डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम ) क्या है –

DOS का पूरा नाम Disk Operating System है | यह भी एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो हार्ड डिस्क  ड्राइव से चलता है औरजिसे माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा IBM के लिए विकसित किया गया था |

 


DIR – इस कमांड कि मदद से हम अपने कंप्यूटर में बनी सभी फाइल्स और डाइरेक्टरी यानी फोल्डर को देख सकते है |


DATE - इस कमांड कि सहायता से हम कंप्यूटर सिस्टम के डिस्प्ले पर दिख रहे Current डेट को देख सकते है |


TIME -   इस कमांड कि सहायता से हम कंप्यूटर सिस्टम के डिस्प्ले पर दिख रहे Current टाइम को देख सकते है |


VOL – इस कमांड का उपयोग किसी भी drive के वॉल्यूम नंबर को डिस्प्ले पर देखने के लिए किया जाता है |


VER -  इस कमांड कि सहायता से हम किसी भीं drive के Version को देख सकते है|


CLS – इस कमांड का उपयोग Dos सॉफ्टवेयर कि स्क्रीन को क्लियर करने के लिए किया जाता है |


EXIT – इस कमांड का उपयोग DOS सॉफ्टवेयर को क्लोज करने के लिए किया जाता है |


TREE – इस कमांड का उपयोग किसी भी Drive में बने फोल्डर के अन्दर बने फोल्डर को एक ट्री डायग्राम में डिस्प्ले यानी देखने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता है |


MD ( Make डायरेक्ट्रीज ) – इस कमांड कि सहायता से हम किसी भी नए डिरेक्टरी को बना सकते है |


CD ( Change Directory ) -    इस कमांड का उपयोग  वर्तमान डायरेक्टरी को बदलने के लिए किया जाता है |


RD ( Remove Directory )  - इस कमांड का उपयोग कंप्यूटर में बनी किसी भी डायरेक्टरी को रिमूव करने के लिए किया जाता है  |


CD .. ( Close The Directory ) – इस कमांड कि सहायता से हम DOS में जितनी भी Subdirectory खुली है उन्हें एक – एक से रिमूव करके Base Drive जैसे C या D Drive पर जाने के लिए किया जाता है |


CD\ -इस कमांड का उपयोग वर्तमान डायरेक्टरी से सीधा Base Drive जैसे C या D Drive पर जाने के लिए किया जाता है |


COPY CON – इस कमांड कि सहायता से हम अपने कंप्यूटर में एक न्यू फाइल बना सकते है |


TYPE – इस कमांड कि सहायता से हम DOS में बनी फाइल में लिखे matter या मेसेज को देखने के लिए किया जाता है |


EDIT – इस कमांड का उपयोग फाइल के matter या मेसेज को एडिट करने के लिए किया जाता है |


REN ( Rename ) – इस कमांड का उपयोग फाइल के नाम को रीनेम करने के लिए किया जाता है |


DEL ( Delete ) – इस कमांड का उपयोग किसी भी फाइल को डिलीट करने के लिए किया जाता है |

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ