Microsoft Paint | माइक्रोसॉफ्ट पेंट

 आज के इस आर्टिकल में हम आपको Ms Paint के बारे में बताएंगे तो चलिए सबसे पहले यह जानते है कि कंप्यूटर में Ms Paint को कैसे ओपेन करते है ।


माइक्रोसॉफ्ट पेंट कैसे स्टार्ट करे

1. माइक्रोसॉफ्ट paint को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करे फिर all programme पर क्लिक करे और फिर उसके बाद Accessories पर क्लिक करे और फिर मेनू में दिख रहे paint ऑप्शन पर क्लिक कर दे ऐसा करते ही Ms Paint ओपेन हो जायेगा ।


2. Ms paint को ओपेन करने का दूसरा तरीका यह है कि सबसे पहले की बोर्ड से window के साथ R key को दबाए उसके बाद  mspaint  या pbrush टाइप करे और इतना करने के बाद enter key को दबा दे ऐसा करते ही mspaint ओपेन हो जायेगा ।

टाइटल बार

Ms paint को ओपन करते ही सबसे पहले स्क्रीन पर सबसे ऊपर टाइटल बार दिखती है जिस पर untitled paint लिखा होता है और टाइटल बार के दाये तरफ तीन बटन मिनीमाइज ,maximize ,क्लोज बटन  होते है जिन्हें कंट्रोलर बटन कहते है |

मेनू बार 

टाइटल बार के ठीक नीचे मेनू बार होती है जिसमे फाइल ,होम ,व्यू आदि आप्शन होते है |

रिबन 
रिबन माइक्रोसॉफ्ट पेंट कि एक ऐसी जगह है जहाँ पर माइक्रोसॉफ्ट पेंट के सभी टूल दिखते है |

File - इस मेनू के अंतर्गत निम्न आप्शन आते है |

NEW - ( न्यू ) - इस आप्शन का उपयोग Ms paint में एक new blank page यानी मतलब नये खाली पेज को ओपेन करने के लिये किया जाता है |

OPEN -  (ओपेन) - इस ऑप्शन का उपयोग पहले से सेव पुरानी फाइल को ओपेन करने के लिए किया जाता है 

SAVE - (सेव)  इस ऑप्शन का उपयोग ms paint में हाल ही में काम कर रहे फाइल को सेव करने के लिए किया जाता है 

SAVE AS -  इस ऑप्शन का उपयोग पहले से सेव फाइल को कंप्यूटर में दूसरी जगह पर तथा दूसरे नाम से सेव करने के लिए किया जाता है 


PRINT - इस ऑप्शन का उपयोग current page को प्रिंट करने के लिए किया जाता है 

PRNT PREVIEW -  इस ऑप्शन का उपयोग किसी भी फाइल या डॉक्यूमेंट का प्रिंट प्रिव्यू देखने के लिए किया जाता है 

PAGE SETUP - इस ऑप्शन का उपयोग पेज की सेटिंग बदलने के लिए किया जाता है जैसे मार्जिन आदि

SEND IN EMAIL  – इस आप्शन का उपयोग mspaint में बनी पिक्चर कि कॉपी ईमेल में attech करके भेजने करने के लिए किया जाता है 

SET AS DESKTOP BACKGROUND - इस ऑप्शन का उपयोग ms paint में हाल ही में बनाए गई पिक्चर को डेस्कटॉप बैकग्राउंड पर लगाने के लिए किया जाता है 

PROPERTIES   इस आप्शन का उपयोग पिक्चर कि प्रॉपर्टीज देखने और बदलने के लिए किया जाता है


EXIT - इस ऑप्शन का उपयोग सभी सॉफ्टवेयर को क्लोज करने के लिए किया जाता है 


Home - इस मेनू के अंतर्गत निम्न आप्शन होते है |


CUT -  इस ऑप्शन का उपयोग किसी भी सिलेक्ट मैटर या टेक्स्ट को कट करने के लिए किया जाता है 


COPY -  इस ऑप्शन का उपयोग किसी भी सिलेक्टेड मैटर या टेक्स्ट या फिर इमेज को कॉपी करने के लिए किया जाता है ।

PASTE -  इस ऑप्शन का उपयोग हमारे द्वारा सलेक्टेड मैटर या टेक्स्ट या फिर इमेज को कट या कॉपी करने के बाद पेस्ट करने के लिए किया जाता है ।


PASTE FROM - इस आप्शन का उपयोग का पेस्ट डायलॉग बॉक्स कि सहायता से किसी भी फाइल को इन्सर्ट कराने के लिए किया जाता है |  

SELECT ALL -  इस ऑप्शन का उपयोग किसी भी इमेज या टेक्स्ट को एक ही बार में पूरा सिलेक्ट करने के लिए किया जाता है।

INVERT SELECTION - MSPAINT में सिलेक्टेड सिलेक्शन को उल्टा करने के लिए इस आप्शन का उपयोग किया जाता है |

DELETE - सिलेक्टेड पिक्चर को डिलीट करने के लिए इस आप्शन का उपयोग किया जाता है |

TRANSPARENT SELECTION - जब भी हम mspaint में किसी ऑब्जेक्ट या SHAPE को सेलेक्ट करके दुसरे ऑब्जेक्ट के पास लेकर जाते है तो उस ऑब्जेक्ट के बैकग्राउंड में WHITE एरिया आता है इसी वाइट एरिया को हटाने के लिए इस आप्शन का उपयोग किया जाता है 

CLEAR SELECTION - इस ऑप्शन का उपयोग सिलेक्टेड इमेज या टेक्स्ट पर से सिलेक्शन हटाने के लिए किया जाता है।

CROP - इस ऑप्शन का उपयोग पिक्चर के सिलेक्टेड भाग को crop करने के लिए किया जाता है ।

RESIZE - इस ऑप्शन का उपयोग किसी भी पिक्चर के साइज को कम या ज्यादा करने के लिए किया जाता है ।

ROTATE -  इस ऑप्शन का उपयोग पिक्चर या इमेज को विभिन्न कोणों पर रोटेट और फ्लिप करने के लिए किया जाता है जैसे
  1. Flip horizontal
  2. Flip vertical
  3. कोणों द्वारा रोटेट
  • 90°
  • 180°
  • 270°

PENCIL - mspaint में पेंसिल का उपयोग लाइन को खींचने के लिए किया जाता है ।

FILL WITH COLOR - इस ऑप्शन का उपयोग किसी पिक्चर के सिलेक्टेड एरिया में बैकग्राउंड कलर भरने के लिए किया जाता है ।

TEXT TOOL - इस ऑप्शन का उपयोग पिक्चर पर नाम या टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है ।

ERASER - eraser का उपयोग mspaint में पिक्चर को erase करने के लिए किया जाता है ।

COLOR PICKER - इस ऑप्शन का उपयोग किसी एक पिक्चर में से कलर को pick करके अपने ड्राइंग में उपयोग करने के लिए किया जाता है 

MAGNIFIER - इसका उपयोग पिक्चर को zoom in or zoom out करने के लिए किया जाता है ।

BRUSHES - इस ऑप्शन का उपयोग mspaint में ब्रश द्वारा लाइन खींचने के लिए या किसी पिक्चर में कलर भरने के लिए किया जाता है

SHAPES - इस ऑप्शन का उपयोग mspaint में shapes जैसे कि स्टार , त्रिभुज, लाइन , circle, arrow आदि इन्सर्ट करने के लिए या बनाने के लिए किया जाता है |

COLOR - इस आप्शन का उपयोग कलर pallete में से किसी भी कलर को सेलेक्ट करके किसी भी ऑब्जेक्ट में भरने के लिए किया जाता है |


View - इस मेनू के अंतर्गत निम्न आप्शन आते है |

ZOOM  - 

1. ZOOM IN -  इस ऑप्शन का उपयोग zoom size को बढ़ाने के लिए किया जाता है

2. ZOOM OUT -  इस ऑप्शन का उपयोग zoom size को कम करने के लिए किया जाता है 

RULER  - इस ऑप्शन का उपयोग रूलर को hide और show करने के लिए किया जाता है ।
Status bar इस ऑप्शन का उपयोग स्टेटस बार को hide और show करने के लिए किया जाता है 

GRIDLINES - इस आप्शन का उपयोग GRIDLINES को HIDE और SHOW करने के लिए किया जाता है |

STATUS BAR - इस आप्शन का उपयोग विंडो के BOTTOM पर स्टेटस बार को HIDE और SHOW करने के लिए किया जाता है |

FULL SCREEN - इस आप्शन का उपयोग पिक्चर को फुल स्क्रीन पर देखने के लिए किया जाता है 

THUMBNAIL - इस आप्शन का उपयोग THUMBNAIL WINDOW को HIDE और SHOW करने के लिए किया जाता है |


में आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा mspaint के बारे में दी गई जानकारी आप सभी को पसंद आई होगी और मेरा आप सभी से विनम्र निवेदनहै कि इस जानकारी को अपने तक ही सीमित न रखे अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों में भी इस जानकारी को शेयर करे | 


      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ