हां जी दोस्तों आज कि इस पोस्ट में , मैं आपको फोल्डर के बारे में पूरी जानकारी दूंगा जैसे कि एक नया फोल्डर कैसे बनाते है उसका icon कैसे चेंज करते है , फोल्डर को कैसे rename करते है फोल्डर को कैसे temperary और परमानेंटली डिलीट करते है और con , nul और aux नाम का फोल्डर कैसे बनाते है तथा फोल्डर को cut copy और paste कैसे करते है ।
एक नया फोल्डर कैसे बनायें
कंप्यूटर में नया फोल्डर बनाने के लिए सबसे पहले माउस से राइट क्लिक करे फिर एक pop up window ओपेन होगी जिसमे New ऑप्शन पर जाये इस ऑप्शन पर जाने के बाद राइट साइड में एक फोल्डर का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक कर दे ।
इस तरह से एक नया फोल्डर create हो जायेगा अब उस फोल्डर को किसी भी नाम से सेव करने के लिए की बोर्ड से नाम लिखकर Enter key दबाये इस तरह से एक नया फोल्डर बन जायेगा ।
बने हुए फोल्डर का आइकन कैसे चेंज करे
कंप्यूटर में पहले से बने हुये किसी भी फोल्डर का आइकन बदलने या चेंज करने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर माउस से राइट क्लिक करे ।
जिस फोल्डर का आइकन चेंज करना हो फिर मेनू में दिख रहे सबसे लास्ट ऑप्शन Properties पर क्लिक करें ऐसा करते ही आपके सामने एक window ओपेन होगी जिसमे सबसे ऊपर तथा सबसे अन्तिम में एक Custimize ऑप्शन होगा उस पर क्लिक कर दे ।
फिर नीचे दिख रहे change icon के ऑप्शन पर क्लिक करें ऐसा करते ही आपके सामने बहुत सारे आइकन आ जायेगे अब उस आइकन पर क्लिक करे ।
जिसे आपको अपने फोल्डर पर लगाना है फिर ok पर क्लिक कर दे और फिर लास्ट में Apply पर क्लिक करके Ok पर क्लिक कर दे ऐसा करते ही आपके फोल्डर का आइकन चेंज हो जायेगा ।
बने हुये फोल्डर का नाम चेंज कैसे करें
कंप्यूटर में बने हुये किसी भी फोल्डर को रिनेम (Rename) यानी उस फोल्डर का नाम बदलने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर माउस से राइट क्लिक करे फिर मेनू में दिख रहे।
लास्ट से Second ऑप्शन पर क्लिक कर दे इस तरह से आप उस फोल्डर पर दूसरा नाम लिख कर उसे रिनेम कर सकते हैं ।
फोल्डर को Temperary डिलीट कैसे करें
किसी भी फोल्डर को Temperary डिलीट करने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर माउस से राइट क्लिक करें जिसे Temperary रूप से डिलीट करना है फिर मेनू में दिख रहे Delete ऑप्शन पर क्लिक कर दे ।
ऐसा करते ही आपके सामने एक pop up window आएगी जिसमे Are you sure you want to move this folder to the recycle bin लिखा होगा यानी जिसका मतलब होता है कि यह फोल्डर Recycle Bin में चला जायेगा यानी Temperary डिलीट हो जायेगा फिर Yes ऑप्शन क्लिक करे ।
![]() |
ऐसा करते ही वह फोल्डर डिलीट हो जायेगा यानी फिर आप जब चाहे तब इसे Recycle Bin से बाहर निकाल कर उपयोग कर सकते है अर्थात आप इस फोल्डर को Recycle Bin से Restore कर सकते है ।
फोल्डर को Permanently Delete कैसे करें
किसी भी फोल्डर को Permanently डिलीट करने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर माउस से लेफ्ट क्लिक कर दे जिस फोल्डर को Permanently डिलीट करना है फिर उसके बाद की-बोर्ड से Shift+Del Key को दबाये ऐसा करते ही आपके सामने एक pop up window आयेगी।
जिसमे लिखा होगा Are you sure you want to Permanently Delete this folder यानी यह फोल्डर पूर्ण रूप से Delete हो जायेगा और फिर पूर्ण रूप से फोल्डर को डिलीट करने के लिए की-बोर्ड से Enter key को दबाये या Yes वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दे ऐसा करते ही वह फोल्डर Pemanently Delete हो जायेगा ।
बिना नाम का फोल्डर कैसे बनायें
बिना नाम का फोल्डर बनाने के लिए सबसे पहले पीछे बताये गए अनुसार नया फोल्डर बनाये फिर उस फोल्डर पर जो भी नाम लिखा हो उसे हटा दे फिर उसके बाद बिना नाम का फोल्डर बनाने के लिए Alt+255 या Alt+0160 को दबाये और फिर Alt key को छोड़कर Enter कर दे ऐसा करते ही एक बिना नाम का फोल्डर बन जायेगा ।
Same नाम के फोल्डर कैसे बनायें
Same नाम के फोल्डर बनाने के लिए सबसे पहले उस नाम से एक फोल्डर पीछे बताए गए अनुसार बना ले जिस नाम का same दूसरा फोल्डर बनाना है
फिर उसके बाद एक New फोल्डर Create करें और उस फोल्डर पर भी वही Same नाम लिखे जो पहले वाले फोल्डर पर लिखा था यानी जिस नाम का Same फोल्डर बनाना हो उसके बाद Alt के साथ 255 या Alt के साथ 0160 को दबाये और फिर Alt Key को छोड़कर Enter key को दबा दे ऐसा करते ही Same नाम के फोल्डर बन जायेगे ।
Con , Nul और Aux नाम के फोल्डर कैसे बनायें
con , nul और aux नाम के फोल्डर को बनाने के लिए सबसे पहले पीछे बताए गए अनुसार एक फोल्डर बनाए फिर उस पर जिस नाम से फोल्डर बनाना हो जैसे con , nul या aux फिर वह नाम की-बोर्ड से टाइप कर दे इसके बाद की- बोर्ड से Alt के साथ 255 या 0160 को दबाए और इसके बाद फिर Alt key को छोड़ कर Enter key को दबा दे ऐसा करते ही इस नाम के फोल्डर बन जायेगे ।
बने हुए फोल्डर को hide कैसे करे
कंप्यूटर में पहले से बने किसी भी फोल्डर को hide करने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर माउस से राइट क्लिक करे जिस फोल्डर को आपको hide करना है फिर menu में दिख रहे properties वाले ऑप्शन पर क्लिक करे ऐसा करते ही एक pop up window आएगी जिसमे नीचे की तरफ एक hidden का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके टिक लगा दे और फिर अप्लाई और ok पर क्लिक कर दे ऐसा करते ही वह फोल्डर hide हो जायेगा ।
किसी भी फोल्डर को Cut , copy और paste कैसे करे
एक फोल्डर को दूसरे फोल्डर में भेजने के लिए या एक फोल्डर के डाटा को दूसरे फोल्डर में भेजने के लिए कंप्यूटर में Cut , Copy और Paste का उपयोग किया जाता है
कंप्यूटर में किसी भी फोल्डर को Cut करने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर राइट क्लिक करे जिसे Cut करके दूसरी जगह paste करना हो फिर उसके बाद मेनू में दिख रहे Cut ऑप्शन पर क्लिक कर दे ।
ऐसा करते ही वह फोल्डर cut हो जायेगा उसके बाद इस फोल्डर को जहां Paste करना है वहां पर राइट क्लिक करके Paste आप्शन पर क्लिक करके Paste कर दे ।
कंप्यूटर में किसी भी फोल्डर को Copy करने के लिए सबसे पहले उस फोल्डर पर राइट क्लिक करे जिसे Copy करके दूसरी जगह paste करना हो फिर उसके बाद मेनू में दिख रहे Copy ऑप्शन पर क्लिक कर दे ।
ऐसा करते ही वह फोल्डर Copy हो जायेगा उसके बाद इस फोल्डर को जहां Paste करना है वहां पर राइट क्लिक करके Paste आप्शन पर क्लिक करके Paste कर दे ।
आज कि इस पोस्ट में मैंने आपको फोल्डर के बारे में पूरी जानकारी दी कि एक नया फोल्डर कैसे बनाते है उसका Icon कैसे चेंज करते है , फोल्डर को कैसे Rename करते है फोल्डर को कैसे Temperary और परमानेंटली डिलीट करते है और Con , Nul और Aux तथा बिना नाम और Same नाम का फोल्डर कैसे बनाते है तथा फोल्डर को Cut Copy और Paste कैसे करते है ।










0 टिप्पणियाँ