नमस्कार दोस्तों आज के पोस्ट में मैं आपको एक ऐसे सॉफ्टवेयर के बारे में आपको जानकारी दूँगा जो प्रत्येक कंप्यूटर यूजर के लिए सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है और आज कल इस सॉफ्टवेयर का उपयोग ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग में फोटो एडिटिंग के लिए ज्यादातर किया जाता है इसीलिए इसे एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी कहते है और इसे फोटोशॉप के नाम से जाना जाता है |
फोटोशॉप शुरू से ही सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर रहा है क्योकि इसका उपयोग फोटो एडिटिंग में किया जाता है | आज के इस पोस्ट में मैं आपको फोटो शॉप के ज्यादातर उपयोग होने वाले सभी टूल्स के बारे में जानकारी दूँगा इस पोस्ट को अंत तक जरूर रीड करे |
Photoshop क्या है -
Adobe Photoshop एक एडिटिंग सॉफ्टवेयर जिसका उपयोग फोटो एडिटिंग के लिए किया जाता है Adobe Photoshop को सन् 1987 में दो भाइयो थॉमस Knoll और John Knoll द्वारा Develop किया गया था लेकिन बाद में इसे सन् 1988 में Adobe Systems Inc. ने इसे डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए इसके लाइसेंस को खरीद लिया |
फोटोशॉप को C++ और PASCAL जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग करके बनाया गया है |
Adobe फोटोशॉप के 7.0 version को कंप्यूटर में चलाने के लिए कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट windows 7 का Pack 1 या windows 8.1 या फिर windows 10 का कंप्यूटर में होना अति आवश्यक है |
फोटोशॉप में बनी फाइल PSD फॉर्मेट में सेव होती है और इस PSD फॉर्मेट का उपयोग ज्यादातर वेबसाइट डिजाइनिंग में किया जाता है |
फोटोशॉप का उपयोग और विशेषताएं -
फोटोशॉप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि फोटो शॉप का उपयोग ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग तथा फोटो एडिटिंग के अलावा भी अनेक क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाता है और मार्केट में फोटोशॉप स्किल कि बहुत ज्यादा डिमांड है क्योकि इसका यूज़ कई क्षेत्रों में किया जाता है जो कुछ इस प्रकार है जैसे -
- वेबसाइट डिजाइनिंग
- Logo डिजाइनिंग
- T - shirt डिजाइनिंग
- UI डिजाईन
- फोटो एडिटिंग
- ग्राफ़िक्स डिजाईन
- बिजनेस कार्ड डिजाईन
- बैनर / फ्लेक्स / होर्डिंग डिजाईन
- e Book कवर पेज डिजाईन
- GIFs डिजाईन
- मोबाइल / मोबाइल एप्लीकेशन डिजाईन
- सॉफ्टवेयर डिजाईन
- 3D डिजाइनिंग इत्यादि
फोटोशॉप के Version -
फोटोशॉप का सबसे पहला Version सन् 1990 में Photoshop 1.0 आया था इसके बाद इसके कई और Version जैसे 1.0 , 2.0 , 2.5 ,3.0 ,4.0 ,5.0 . 5.5, 6.0,7.0, जैसे कई Version Launch
किये गए |
फोटोशॉप के कई नए Version जैसे Photoshop CS , CS3 , CS6 , CC , CC 2017 , CC 2018 , CC 2019 , CC 2020 , CC 2021, इत्यादि आये |
Adobe फोटोशॉप 7.0 कैसे स्टार्ट करे -
फोटोशॉप को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करे फिर ALL प्रोग्राम पर क्लिक करे अब मेनू में दिख रखे Adobe Photoshop 7.0 पर क्लिक कर दे ऐसा करते ही फोटोशॉप open हो जायेगा |
Adobe Photoshop 7.0 के टूलबार में दिख रहे सभी टूल्स का क्या उपयोग है -
RECTANGULAR MARQUEE TOOL - इस टूल का उपयोग किसी भी फोटो को एक RECTANGULAR आकर में सेलेक्ट करके उस पर काम करने के लिए किया जाता है
MOVE TOOL - इस टूल का उपयोग किसी भी सिलेक्टेड लेयर को एक जगह से दूसरी जगह मूव कराने के लिए किया जाता है
MAGNETIC LASSO TOOL - इस टूल का उपयोग किसी लेयर को उसके रंग के अनुसार बारीकी से सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है
MAGIC WAND TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी पिक्चर / फोटो पर दिख रहे एक सामान रंग के एरिया को एक साथ सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है |
CROP TOOL - इस टूल का उपयोग किसी भी फोटो को अलग अलग साइज़ में सेलेक्ट करके CROP करने के लिए किया जाता है |
HEALING BRUSH TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी फोटो के दाग धब्बों को हटाने के लिए किया जाता है इस टूल उपयोग करने के लिए सबसे पहले ALT KEY के साथ फोटो के किसी साफ जगह पर क्लिक करे फिर दाग धब्बों वाली जगह पर माउस से क्लिक करते जाये |
BRUSH TOOL - हमारे द्वारा फोटो के किसी सिलेक्टेड एरिया के अंदर कलर भरने के लिए इस टूल का इस्तेमाल किया जाता है ।
HISTORY BRUSH TOOL - किसी भी फोटो पर किसी भी प्रकार की एडिटिंग करने के बाद फोटो जैसी थी वैसी ही अवस्था में लाने के लिए इस टूल का प्रयोग किया जाता है |
ERASER TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी भी सिलेक्टेड लेयर के किसी भी भाग को मिटाने / हटाने या इरेस करने के लिए किया जाता है |
GRADIENT TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी फोटो के बैकग्राउंड या सिलेक्शन के ऊपर एक समान कलर भरने के लिए किया जाता है ।
BLUR TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी फोटो को ब्लर करने के लिए या फोटो पर चिकनाहट देने के लिए किया जाता है और इस टूल के उपयोग से हम किसी भी फोटो के दाग धब्बों को भी साफ कर सकते है ।
DODGE TOOL - किसी फोटो पर पड़ रहे अंधेरे को चमक में बदलने के लिए इस टूल का प्रयोग करते है ।
HORIZONTAL TYPE TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी फोटो के ऊपर HORIZONTALLY टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है ।
PEN TOOL - इस टूल का उपयोग हम किसी फोटो को छोटे छोटे प्वाइंट में यानी बारीकी से सेलेक्ट करके कार्य करने के लिए करते है ।
RECTANGULAR TOOL - इस टूल का प्रयोग किसी भी फोटो को अलग अलग आकृति या डिजाईन में सेलेक्ट करके उसी आकृति या डिजाईन में सेट करने के लिए किया जाता है ।
NOTE TOOL - इस टूल का उपयोग किसी फोटो के ऊपर कोई नोट या कथन लिखने के लिए किया जाता है |
EYE DROPPER TOOL - किसी फोटो के कलर को सेलेक्ट करके इस टूल की सहायता से दूसरी जगह पर भर सकते है |
HAND TOOL - इस टूल का प्रयोग फोटो को बनाते समय जूम करके फोटो के सभी कोनों को बारीकी से देखने के लिए किया जाता है ।
ZOOM TOOL - फोटोशॉप में किसी फोटो को बनाते समय छोटा या बड़ा करके देखने के लिए इस टूल का प्रयोग करते है ।
आज कि इस पोस्ट में हमने फोटोशॉप क्या है इसका क्या उपयोग और विशेषताएं है फोटोशॉप के कौन कौन से Version Available है फोटोशॉप कैसे कंप्यूटर में स्टार्ट करते है और इसके अलावा हमने फोटोशॉप के टूल बार मेनू के सभी टूल्स के बारे में जाना |
इन्हे भी पढ़े -
0 टिप्पणियाँ